अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों को सकुशल लाने के लिए प्रदेश सरकार कर रही पूरी कोशिश

August 18, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अफगानिस्तान में उत्तराखण्ड के जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें वापिस सकुशल लाने के लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। ये लोग जल्द ही सकुशल अपने घर वापस आ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आज ही इस संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में भी बात कर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम केन्द्र सरकार के लगातार सम्पर्क में हैं। केन्द्र सरकार द्वारा अफगानिस्तान से प्रत्येक भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें- गुनियाल गांव में आयोजित रक्षा बंधन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पेयजल योजना को लेकर की घोषणा

 

65088

You may also like