चमोली जिले के घाट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर राहत पहुंचाने के दिये सीएम रावत ने निर्देश

May 4, 2021 | samvaad365

चमोली जिले के घाट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिलाधिकारी चमोली को फोन कर प्रभावितों तक तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित ईलाज और बेघर हुए लोगों के भोजन व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को हुऐ नुकसान का आंकलन करते हुए प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए।

संवाद365 , डेस्क

यह भी पढ़ेप्रतीकात्मक रूप से मनाया गया कुंभ सकुशल संपन्न होने पर मेला पुलिस-प्रशासन का अभिनंदन कार्यक्रम

61157

You may also like