सीएम त्रिवेंद्र ने कृषि अनुसंधान केंद्र अल्मोड़ा में ली अधिकारियों की बैठक

January 4, 2020 | samvaad365

एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्थानीय स्तर पर होने वाले उत्पादों के विपणन की उचित व्यवस्था की जाय। पर्वतीय जिलो में विपणन की सम्भावनायें तलाशी जाने की भी बात उन्होंने कही। इससे उत्पादित सामग्री को स्थानीय बाजार भी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य की लोगो को बेहतर सुविधायें प्रदान की जाए। बुनियादी सुविधाये प्रदान कर पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन पर लगाम लगायी जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे उद्योगों को स्थापित कर यहा की आर्थिकी को बढाने के प्रयास किये जाय।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष हरेला पर्व के दिन पूरे प्रदेश में एक साथ वृक्षारोपण किया जायेगा। इसके लिए उन्होंने वन विभाग व सम्बन्धित अन्य विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कोसी पुर्नजनन अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि बनाये गये टैं्रच होल की नियमित मानिटरिंग करने व भर गये टै्रंच व होल के स्थान पर लगातार कार्य करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने फलदार वृक्षों को रोपने के कार्य को प्राथमिकता देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र में मशरूम की खेती से लोगो की आजीविका में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने मुख्य उद्यान अधिकारी को मशरूम उत्पादन की सम्भवनाओं को भी तलाशने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने व्यवसायिक हैम्प उत्पादन के लिए एक कलस्टर स्थापित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये और कहा कि कलस्टर के माध्यम से वहा पर हैम्प प्रोसेसिंग यूनिट राज्य सरकार द्वारा लगा दी जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित किये गये कार्यों के बारे में पॉवर पाइंट के माध्यम से बताया गया। इस दौरान कृषि, उद्यान, जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति, जिला अस्पताल, महिला कल्याण, आपदा प्रबन्धन, जी0आई0एस0, कोसी पुर्नजनन अभियान, रूपान्तरण अभियान के अलावा अन्य विभागों के कार्यों का मा0 मुख्यमंत्री के सम्मुख प्रस्तुतीकरण दिया गया।

(संवाद 365/ब्यूरो )

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार: बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

45128

You may also like