ठंड ने पकड़ी रफ्तार, पहाड़ो में बर्फबारी तो मैदानों में हो रही ठिठुरन, आगे और लुढ़केगा तापमान

December 14, 2021 | samvaad365

दिसंबर आते ही ठंड ने भी रफ्तार पकड़ ली है । जहां पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में हाड कंपा देने वाली ठंड बढ़ना शुरु हो गई है । बीते रविवार को सात सालों में सबसे ठंडा दिन रहा। हालांकि सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली राहत देखने को मिली। जहां रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि रविवार केअधिकतम तापमान 23.9 के मुकाबले में सोमवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस कारण से दिन भर सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह से तेजी से तापमान लुढ़केगा और ठिठुरन बढ़ेगी।

संवाद365, डेस्क

यह भी पढ़ें –गोपेश्वर में बुलंदी जज़्बात-ए-क़लम ने आयोजित किया काव्य महोत्सव, कई लोगों ने प्रतिभाग कर बिखेरे काव्य रस

 

 

 

 

 

70179

You may also like