ठंड ने दी दस्तक, नीती घाटी में बहने वाले झरने व गाड़-गदेरे बर्फ में तब्दील, लोग ले रहे अलाव का सहारा

December 2, 2021 | samvaad365

चमोली जनपद में बड़ती ठंड का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है । बीते 1 दिॆसंबस से प्रदेश भर में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी । मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 1 से 3 दिसंबर तक प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।दिनभर मौसम खराब रहा। जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए दिनभर लोग अपने घरों में दुबके रहे। मौसम खराब होने से नीती घाटी में बहने वाले झरने व गाड़-गदेरे बर्फ में तब्दील हो गए हैं। माणा घाटी में भी नाले जम गए हैं। नीती घाटी में ऋषिगंगा भी पूरी तरह से जम गई है। बारिश और बर्फबारी न होने से कोरी ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। जोशीमठ के साथ ही पोखरी, घाट, गैरसैंण, थराली, देवाल, कर्णप्रयाग, गौचर, पीपलकोटी और निजमुला घाटी में भी सुबह और शाम को शीतलहर चल रही है। यही हाल केदारघाटी और यमुनाघाटी में भी बना हुआ है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –मुख्यमंत्री ने बिल्डिंग न्यू उत्तराखण्ड कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

 

69668

You may also like