कांग्रेसियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने जनता से की ये अपील

August 15, 2022 | samvaad365

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखंडता,सौहार्द की रक्षा का संकल्प लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज का दिन देश का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली थी। अब देशवासियों के सामने और भी बड़ी चुनौतियां आ चुकी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि देश और प्रदेश की प्रगति के लिए सभी योगदार करें। कुछ ताकतें देश के सर्वधर्म समभाव, लोकत्रांतिक स्वरूप को चोट पहुंचा रही हैं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों की वजह से आम आदमी का जीना मुश्किल हो चुका है। माहरा ने कहा कि 17 अगस्त से कांग्रेस आम आदमी के मुद्दों पर देश भर में विमर्श शुरू करने जा रही है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : देहरादून के परेड ग्राउंड में आजादी के दिन हज़ारों लोगों ने मनाया गया था जश्न, आज भी जारी है ये परंपरा

80149

You may also like