महंगाई के खिलाफ हरिद्वार में कांग्रेस का प्रदर्शन

February 21, 2021 | samvaad365

कृषि कानूनों और लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने महंगाई को रोकने के लिए कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन करने को विवश होंगे, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर हरिद्वार में कांग्रेसियों ने गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्यान्न के मूल्य में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ भगत सिंह चौक से चंद्राचार्य चौक तक पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

(संवाद 365/नरेश तोमर)

यह भी पढ़ें-हरिद्वार के सिडकुल में एक व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला, दहशत में लोग

 

58684

You may also like