देश मना रहा 74वां स्वतंत्रता दिवस, पीएम ने लाल किले से फहराया तिरंगा

August 15, 2020 | samvaad365

देश आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर सातवीं बार तिरंगा फहराया। इसके साथ ही अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कई बातों पर जोर दिया है। पीएम मोदी ने इससे पहले राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के शहीदों को याद करते हुए उन्हें भी नमन किया।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया, पीएम ने कहा कि जैसे घरवाले बच्चों को 21-22 साल की उम्र में पैरों पर खड़ा होने को बोलते हैं वैसे ही देश को भी अब अपने पैरों पर खड़ा होना होगा। पीएम ने कहा कि मेक इन इंडिया के साथ अब हमें मेक फॉर वर्ल्ड पर भी ध्यान देना होगा।

इस बार कोरोना वायरस महामारी का भी असर स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पड़ा है। कर्यक्रम स्थल पर सभी मास्क में हैं तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है। पीएम ने सभी कोरोना वॉरियर्स को भी इस दौरान नमन किया।

(संवाद 365/डेस्क)

देश मना रहा है 74वां स्वतंत्रता दिवस

LIVE: देश मना रहा है 74वां स्वतंत्रता दिवस

Posted by Samvaad365 on Friday, 14 August 2020

 

53127

You may also like