COVID-19:  प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण… 493 पहुंचा आंकड़ा

May 28, 2020 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। गुरुवार दोपहर तक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 493 तक पहुंच गई है। राज्य में गुरुवार दोपहर तक 24 लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। 493 मरीजों में से 79 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है। आज जिन 24 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें हरिद्वार से 8, टिहरी से 10, देहरादून से 6 मरीज शामिल हैं। बहरहाल, प्रदेश में 407 केस एक्टिव हैं जिनका इलाज चल रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=6zGomQbn1iU

यह खबर भी पढ़ें-पौड़ी: क्वारंटीन रहने के दौरान युवाओं ने संगीत को बनाया मनोरंजन का साधन

संवाद365/काजल

50250

You may also like