देहरादून: अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, विकासनगर में खनन सामग्री के साथ 2 ट्रैक्टर सीज

June 1, 2022 | samvaad365

देहरादून जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का लगातार अभियान जारी है। जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज तहसीलदार विकासनगर सोहन सिंह रांगड के नेतृत्व में राजस्व एवं खनन विभाग की टीम ने तहसील विकासनगर अंतर्गत सोरना नदी भाऊवाला रोड पर जांच के दौरान 02 ट्रैक्टर खनन सामग्री का परिवहन करते पाए गए जिन पर क्षमता से अधिक खनन सामग्री लदी थी। ड्राइवर से कागजात मांगने पर वो कोई कागजात नहीं दिखा पाया , जिन्हें सीज कर दिया गया है। इसी तरह वैष्णवी धर्मकांटा विकासनगर पर अनुमति से अधिक खनन सामग्री पाई गई जो कि उत्तरखण्ड खनिज (उप खनिज) नीति का उलंघन है। इनके खिलाफ अर्थदण्ड की कार्यवाही गतिमान है।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प क्रियान्वयन शिविर, प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए होगा मंथन

76667

You may also like