देहरादून: बाजपुर निवासी संतोष देवी को मुख्यमंत्री ने की 5 लाख की मदद

February 22, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बाजपुर निवासी संतोष देवी पत्नी स्व. अशोक कुमार रूहेला को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है.

ज्ञातव्य है कि प्रार्थिनी के पुत्र की विगत दिसम्बर माह में आपसी लड़ाई झगड़े में मृत्यु हो गई थी। पीड़ित परिवार द्वारा उस वक्त काफी विवाद किया गया था तथा आर्थिक मदद की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री ने प्रार्थिनी के घर की कमजोर आर्थिक स्थिति व आय का कोई स्त्रोत न होने के दृष्टिगत यह धनराशि प्रदान की है.

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें- देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सर्वे चौक में संजीवनी फेस्ट कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

58706

You may also like