Dehradun : जनता मिलन कार्यक्रम में सीएम धामी ने आमजन की समस्याओं को सुना, अधिकारियों को दिए जरुरी निर्देश

December 17, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम में प्राप्त सभी जन शिकायतों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। अधिकारी पूरी गंभीरता से सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से करें।
मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन्हें यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : सीएम धामी ने पहाड़ी खाने की रेसेपी पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन, बोले ‘ वोकल फॉर लोकल ‘ को मिलेगा बढ़ावा

84091

You may also like