देहरादून: प्रदेश के सीबीएसई 12वीं के सफल छात्रों को सीएम रावत ने दी बधाई

July 15, 2020 | samvaad365

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सीबीएसई की 12 वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। युवा छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि 12 वीं के बाद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश करने वाले युवा अपनी मेहनत एवं लगन से देश को नई दिशा देने के लिए भी स्वयं को सक्षम बनाने का प्रयास करेंगें।

एकलव्य आवासीय विद्यालय कालसी के छात्रों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी के सी.बी.एस.ई की 12 वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर विद्यालय, छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इस पर भी प्रसन्नता व्यक्त की है कि विद्यालय के 51 छात्र 12 वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे जो सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। यही नहीं देश भर के 250 एकलव्य विद्यालयों में भी कालसी स्थित एकलव्य विद्यालय का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। मुख्यमंत्री ने विद्यालय के मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है। उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय कालसी के प्रधानाचार्य डॉ जी.सी बड़ोनी को भी बधाई दी है।

https://youtu.be/CHt_7jeFo2w

यह खबर भी पढ़ें-दून में बड़ा हादसा, बारिश की वजह से ढहा मकान, तीन की मौत, दो घायल

संवाद365

51922

You may also like