देहरादून- कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

October 16, 2022 | samvaad365

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस तरह से उधम सिंह नगर में खनन से जुड़े एक मामले को लेकर महिला की हत्या हुई, अंकिता हत्याकांड हुआ, हरिद्वार में आतंकियों को पकड़ने नोएडा पुलिस को आना पड़ा, केदार भंडारी का मामला हुआ, पिंकी हत्याकांड, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के भाई के घर पर दिन दहाड़े डकैती यह सभी घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवालों के कटघरे में खड़ा करती है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस के सीनियर अधिकारी के इस्तीफे की पेशकश मुख्यमंत्री से की है।माहरा का कहना है कि बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री को कड़े कदम उठाने होंगे। और मुख्यमंत्री को बड़े फैसले लेते हुए ऐसे अधिकारियों को जो अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, उन्हें पद से हटाकर योग्य अधिकारियों को लाने की जरूरत है.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस मुखिया के कामों पर भी सवाल उठाए हैं।माहरा ने आरोप लगाया कि एक ओर बेवजह कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार के लोगों को पुलिस संरक्षण दे रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस भेदभाव के साथ प्रदेश में काम कर रही है। करन माहरा ने सरकार पर खनन माफियाओं को संरक्षण दिए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार खनन में प्राकृतिक संपदा का दोहन कर रही है, और खनन माफियाओं को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की रेकी और उनकी हत्या की साजिश रचने के पीछे खनन माफिया ही हैं। और इन सब से खनन माफियाओं का पदार्पण हुआ है। वही सरकार के खजाने को भी नुकसान पहुंच रहा है.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि आजकल कैलाश विजयवर्गीय राज्य के दौरे पर हैं और जैसी जानकारी है कि वह कैबिनेट बैठक ले रहे हैं। ऐसे में उन्होंने घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यह कानून विरोधी काम हो रहा है क्योंकि वह कोई यहां के कैबिनेट मंत्री नहीं है और ना ही बड़े अधिकारी हैं तो आखिर वह कैसे उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक ले सकते हैं.

(संवाद 365, संदीप रावत)

यह भी पढ़ें-   उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से दीपावली महोत्सव का आयोजन, खानपुर विधायक उमेश कुमार हुए शामिल

82168

You may also like