देहरादून: डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार का नया प्रयोग… जानें क्या है खास बात…

February 10, 2020 | samvaad365

देहरादून: मित्र पुलिस के जवानों में जोश भरने के लिए डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार एक नया प्रयोग करने जा रहे हैं।  इसके तहत प्रदेश के सभी थानों के भोजनालय में अब पुलिस के जवानों को उत्तराखंडी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसका उद्देश्य जवानों को पौष्टिक भोजन मुहैया कराने के साथ ही उन्हें राज्य के पारंपरिक व्यजनों की पहचान कराना भी है। भोजनालय का जो मेन्यू तय किया गया है, उसके हिसाब से जवानों को गहथ (कुलथ), तोर, उड़द व भट की दालों के साथ ही चैंसू, काफली, काले भट की चुड़काणी, आलू व मूला का थिंच्वाणी, तिल की चटनी, लिंगुड़े की सब्जी, झंगोरे की खीर व मंडुवे की रोटी परोसी जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: उप जिलाधिकारी ज्योति मौर्या को धमकी भरा पत्र

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365

46555

You may also like