देहरादून: 2800 दिये जलाकर किया गया हिन्दू नववर्ष का स्वागत

April 3, 2022 | samvaad365

शनिवार की शाम को बड़ी संख्या में उत्तराखंड की धरोहर घंटाघर पर 2800 दीप ब्राहमण समाज की ओर से प्रज्वलित किये गये। इसी मौके पर अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा संस्था से जुड़े अरुण कुमार ने कहा कि आज का कार्यक्रम ब्राह्मण समाज महासंघ उत्तराखंड की ओर से आयोजित किया गया था। दीप प्रज्वलित किए जाने का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह है कि हम पाश्चात्य सभ्यता की ओर बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हम न्यू ईयर का उल्लास मनाते हैं,  वैदिक काल से चल रहा हिंदू नव वर्ष  चौत्र मास में शुरू होता है. ऐसे में युवा पीढ़ी को जागृत करने के लिए घंटाघर में 2800 प्रज्वलित किए गए हैं।

वही घंटाघर में हुए दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में पहुंचे देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है, उन्होंने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हिंदू नव वर्ष सबके लिए मंगलमय हो।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- देहरादून- चैत्र नवरात्रि आज से हुई शुरू, मंदिरों में पूजा करने पहुंच रहे श्रद्धलु

73912

You may also like