देहरादून: पद्मश्री के लिए चयनित कल्याण सिंह रावत का जोरदार स्वागत

January 30, 2020 | samvaad365

देहरादून: भारत सरकार द्वारा सामाजिक क्षेत्र व पर्यावरण में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मैती आंदोलन के प्रेणता कल्याण सिंह रावत का आज कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने ट्रस्ट के ईसी रोड स्थित कार्यालय में स्वागत किया। धस्माना ने कल्याण सिंह रावत को शुभकामनाएं देते हुए उनके मैती आंदोलन को पर्यावरण के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का विचार मैती आंदोलन का है वह भावनात्मक तरीके से समाज को पर्यावरणीय योगदान के लिए प्रेरित करता है। धस्माना ने कल्याण सिंह रावत को उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने के लिए साधुवाद दिया। इस अवसर पर कल्याण सिंह रावत ने धस्माना व ट्रस्ट के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनको तो कभी स्वप्न में भी इस पुरस्कार के मिलने का आभास नहीं था। उन्होंने कहा कि ये सम्मान उत्तराखंड की माता बहनों को समर्पित है और अब उनको इस पुरस्कार से यह प्रेरणा मिली है कि अपना पूरा जीवन इस मैती आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित प्रसारित कर लोगों को पर्यावरण को बेहतरीन बनाने के लिए प्रेरित किया जाय। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव अनिल जग्गी, कोषाध्यक्ष प्रभात रावत, दीपक पोखरियाल, नोशाद शेख, आशुतोष द्वेवेदी व निष्कर्ष धस्माना ने भी रावत का स्वागत किया।

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड राज्य में धार्मिक पर्यटन की तस्वीर को बदल कर रख देगा

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365

46120

You may also like