दिल्ली चुनाव: HRD मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने जनता को किया संबोधित

January 30, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली विधान सभा चुनाव के तहत सदर विधानसभा के शास्त्री नगर में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश (जेपी) के समर्थन में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने जनसभा को संबोधित किया| उन्होंने कहा कि दिल्ली का विकास भाजपा के द्वारा ही संभव है इसलिए दिल्लीवालों ने अब भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उपस्थित रहे।

वहीं निशंक ने गोकुलपुरी दिल्ली में युवा विजय हुंकार सभा में भाजपा प्रत्याशी रंजीत कश्यप को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। साथ ही युवाओं से अनुरोध किया कि ये लड़ाई सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं है, बल्कि उस सरकार के खिलाफ है जो देशद्रोहियों का साथ दे रही है, और संविधान की रक्षा नहीं कर रही। इस बार दिल्ली की जनता इनको इसका जवाब देगी।

वहीं शुक्रवार को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने विनोद नगर वेस्ट में दिल्ली चुनाव के मध्यनजर पटपड गंज विधानसभा चुनाव संचालन समिति व कोर कमेटी की  बैठक ली और अग्रिम चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की और सभी को संगठित होकर एक साथ मिलकर भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को कहा।

निशंक ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रनीति बनाम दुष्प्रचार नीति का है। दिल्ली के लोगों ने झूठे वादों और देशविरोधी ताकतों के खिलाफ जाकर भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प ले लिया है।

यह खबर भी पढ़ें-एडुआरा के संयुक्त ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम में HRD मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ हुए शामिल

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/मोहित पोखरियाल

46126

You may also like