देहरादून – बेरोजगार छात्र-छात्राओं ने किया सीएम आवास कूच

June 21, 2022 | samvaad365

देहरादून में बेरोजगार छात्र-छात्राओं ने गांधी पार्क में एकत्रित होकर पैदल मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास कूच किया।  लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।  जिसके बाद प्रदर्शनकारी वही धरने पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे.दरअसल सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता सिविल के 228 पदों पर भर्ती निकली गयी थी , जिसे  बाद में रद कर दिया गया। बेरोजगार छात्र संदीप उनियाल ने इसे बेरोजगारों के साथ छलावा बताते हुए 228 पदों को  लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भर्ती प्रक्रिया में शामिल करवाने की मांग की।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें-आप ने किया तीसरा संगठन विस्तार, जानिए किन लोगों को दी गई ज़िम्मेदारी

77424

You may also like