देहरादून- 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक देहरादून में रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

April 14, 2022 | samvaad365

कोरोना काल के बाद देहरादून में विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2022 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। विरासत 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक देहरादून में होने जा रहा है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

प्रदेश के जाने-माने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संस्था रीच द्वारा विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2022 का आयोजन होने जा रहा है यह आयोजन 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक डॉक्टर बी आर अंबेडकर स्टेडियम कौलागढ़ रोड में होगा। विरासत के ऑर्गेनाइजर आर पी सिंह का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन 2 साल बाद हो रहा है। सदस्यों ने बताया कि विरासत 2022 में इस बार देहरादून वासियों को रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्राफ्ट विलेज, फूड फेस्टिवल, क्लासिकल म्यूजिक एंड डांस, फोक म्यूजिक एंड डांस, कंसर्ट के साथ-साथ क्राफ्ट वर्क शॉप के अलावा विंटेज एंड क्लासिक कार एंड बाइक रैली व क्विज आदि प्रोग्राम होंगे। विरासत 2022 में इस बार रजत जयंती संस्करण के तहत पद्मभूषण परवीन सुलताना, गायक तलत अजीज, वडाली ब्रदर्स, लंगा मांगणियार, कत्थक और बांसुरी वादन के साथ-साथ फोटोग्राफी प्रतियोगिता के अलावा आर्ट एंड क्राफ्ट वर्क शॉप जैसे कार्यक्रमों का भी संगम होगा। वहीं इस बार विरासत महोत्सव ओएनजीसी के प्रबंध निदेशक डॉ अलका मित्तल को विरासत सम्मान से भी सम्मानित किया जाएगा।

संवाद365, संदीप रावत

यह भी पढ़े-देहरादून- यशपाल आर्य भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

74365

You may also like