सहस्रधारा में भारी बारिश का कहर, घरों में घुसा मलबा, चार मावेशी दबकर मरे

August 4, 2022 | samvaad365

देहरादून : बीते दिन देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में भारी बारिश का कहर बरपा. सहस्त्रधारा में भारी भूस्खलन हुआ जिससे हड़कंप मच गया। पहाड़ी से मलबा आने से तीन मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए।। जबकि, चार मवेशी दबकर मर गए। वहीं, एक आटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि समय रहते तीनों मकान खाली करा लिए गए।

बता दें कि बीते दिन देर शाम 112 द्वारा थाना राजपुर पुलिस को सूचना दी गई कि ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा ,थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत तेज बारिश के कारण मलवा आ गया है और उस मलबे में एक महिला व पशु फंस गए हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचित कर मया पुलिस बल के घटनास्थल हेतु रवाना हुए साथ ही एसडीआरएफ,फायर सर्विस व 108 को भी सूचित किया गया।
घटनास्थल पहुंचकर देखा की सहस्त्रधारा जाने वाला मुख्य मार्ग ब्रह्मपुरी के निकट मलबा आने से बंद हो गया है।

पुलिस द्वारा पैदल मार्ग से चलकर ब्रह्मपुरी गांव पहुंची वहां एक महिला बुधेश्वरी क्षेत्री पत्नी चंद्र बहादुर निवासी ब्रह्मपुरी सहस्त्रधारा थाना राजपुर देहरादून मलबे में फस रखी थी जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल निकाल लिया गया। मलवा आने से तीन पशु भी दब गए वह 4 मकानों को भारी नुकसान पहुंचा तथा कई मकानो में मलबा घुस गया।

संवाद 365, दीपिका भंडारी

ये भी पढ़ें : सहस्रधारा में भारी बारिश का कहर, घरों में घुसा मलबा, चार मावेशी दबकर मरे

79457

You may also like