नए साल पर देवभूमि लोक कला उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट ने बच्चों को बांटी पठन पाठन सामग्री

January 3, 2020 | samvaad365

देवभूमि लोक कला उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुंबई में साल 2020 की शुरूआत होते ही गरीब बच्चों के लिए एक शानदार पहल की गई. साल की शुरूआत में ही ट्रस्ट के द्वारा गरीब बच्चों की मदद की गई. 1 जनवरी 2020 को मुंबई में लिटिल ऐंजल फाँऊंडेशन के गरीब बच्चों की मदद की इस फाँऊंडेशन द्वारा की गई जिसमें 100 से अथिक ऐसे गरीब बच्चों को शिक्षा दी जाती है जो किसी भी स्कूल में नही पढ़ते हैं, जिनके शिक्षण एवं खान-पान की व्यवस्था यह फाँऊंडेशन करती है.  देवभूमि लोक कला उद्दगम चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई समय-समय पर अनाथाश्रमों, बृद्धाश्रमों,  और अन्य जरूरतमंदो की मदद के लिए काम करता आया है.  नए साल में किसी को क्या अच्छा दिया जाए इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम भी किया गया. ट्रस्ट ने इस बार ऐरोली नवी मुंबई में स्थित गरीब एवं असहाय बच्चों के स्कूल लिटिल ऐंजल फाँऊंडेशन में 100 से अधिक बच्चों की पढाई-लिखाई में लगने वाले आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया.देवभूमि लोक कला उद्दगम चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किये गये इस कार्य में इस ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं संस्थापक दिवान राम सिंह सौंन एवं दीपा दिवान सौंन के साथ उनकी टीम के सदस्यों के द्वारा यह काम किया गया.

उनकी टीम के सदस्यों में मीना जगमोहन नेगी, गायत्री बिष्ट चिलवाल, कु. नीलम गोदियाल,  हेमा जगजीवन कन्याल, सुनीता जोशी, यशोदा पाठक, शशीकला चमोली, कु. दुर्गा सिंह, नीलम मनराल,  जानकी नेगी, जया बिष्ट, निर्मला फकीर सिंह बिष्ट,  फुलदेवी सजवाण,  निर्मला बहादुर सिंह मेहता, ऐश्वर्या सौंन, तनिष्क सौंन, रेवती ऐरी कठायत, मधू विजय पेन्यूली, चंद्रा सौंन, माधवी नरसिंह दशौनी, अन्नू ढोढियाल, अंजू भारद्वाज, शांन्ति बांगुरी, विक्रम रामसिंह सौंन, दिलवर रावत,  मनोज मेहता, नवनीत खडायत, फकीर सिंह बिष्ट, उर्वादत्त जोशी, हैं . इस कार्य में  विशेष सहयोग असुर्पी ध्यानी, सुधा बहुखंडी, लक्ष्मी घिडियाल, शोभा कुकरेती, सरोज लिंगवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

देवभूमि लोक कला उद्दगम चॅरिटेबल ट्रस्ट मुंबई में चॅरिटी कार्यक्रम के अलावा हर वर्ष राजराजेश्वरी माँ भगवती नंदादेवी राजजात महोत्सव का आयोजन करते हैं इस कार्यक्रम में भी जरुरतमंदों की मदद की जाती है इन सभी सामाजिक, धार्मिक, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में उद्दयोगपति हयातसिंह राजपूत, माधवानंद भट्ट, गणेश सनवाल, सुरेश पांडे़, कामिनी एस पांडे़, डीसी देव, डीबी चंद,  अभिराज सिंह, अविनीस सिंह, अमित सिंह, हिरा सिंह भाकुनी, महेश भट्ट, नंदन अकोलिया,  देवचंद, राजेंन्द्र जीना, प्रदीप रावत, सुरेश राणा, बहादुर बिष्ट,  एमके मढ़वी, जीएस पाटिल,  शेखर उपाध्याय, शंकरसिंह रावत,  शोबन सिंह कार्की, प्रताप सिंह कार्की, धरम सिंह मावरी, अशोक मुरारी, रविंन्द्र रौतेला, धनंजय बलौदी, दीपक देवरानी,  मनोज भट्ट,  जगदीश सामंत, बिशन सिंह भंडारी, कमल बेलाल, प्रमोद सिमलेठी, कैलाश आर्या, शेखर टमटा,  देवसिंह खन्काजी, विरेंन्द्र नेगी जी, एवं समस्त उत्तराखंडी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहता है.

(संवाद 365/डेस्क )

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंड को मिला कृषि कर्मण पुरस्कार

 

45115

You may also like