धनोल्टी: मुख्यालय थत्यूड़ को जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता, एक साल से उखड़ी पड़ी है सड़क

July 20, 2020 | samvaad365

धनोल्टी: विकास खण्ड जौनपुर के मुख्यालय थत्यूड़ में विकास खण्ड मुख्यालय को जाने वाले मार्ग की हालत बद से बत्तर बनी हुई है। 146 ग्राम पंचायत व 40 क्षेत्र पंचायतों के सदन के मुख्यालय पहुंचने वाली सड़क पिछले 1 साल से जगह जगह से उखडी हुई है। 40 क्षेत्र पंचायतोंपर गड्ढे होने की वजह से यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसी सड़क से 146 ग्राम प्रधान व 40 क्षेत्र पंचायतों के साथ साथ कई अधिकारी विकास खण्ड मुख्यालय जाते है किन्तु सड़क की ऐसी हालत के बाद भी कोई सकारात्मक कार्यवाही आज तक नहीं हुई।

कहा जा रहा है की इस सड़क से ठीक ऊपर प्रधानमन्त्री सड़क योजना से थत्यूड़ मथलाऊ सड़क का निर्माण हुआ था जिसका मलबा व पत्थर इस सड़क पर गिरा था कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को बताया गया पर कार्यवाही नहीं हुई। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद राणा ने इस पर आवाज उठाई है। क्षेत्रपंचायत सदस्य सुमन भारती ने बताया की उन्होंने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी से भी वार्ता की है अब देखना यह है कि कब तक पंचायतों के प्रमुख केन्द्र ब्लॉक मुख्यालय की इस सड़क की दुर्दशा बदल पाएगी।

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: लॉकडाउन में पुलिस की सख्ती, ड्रोन कैमरे से पुलिस कर रही निगरानी

संवाद365/सुनील सजवाण

52125

You may also like