दहेज हत्या : 26 अक्टूबर तक गिरफ्तारी न हुई तो 27 अक्टूबर को लमगांव बाजार में करेंगे धरना प्रर्दशन

October 14, 2021 | samvaad365

मामला प्रतापनगर के भदूरा पट्टी के ओनालगांव का है जहां 22 सितंबर को एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी लेकिन मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाना लमगांव में केस दर्ज करवा दिया था, जिसमें अभी तक कोई गिरफ्तारी न होने से नाराज मायके पक्ष के लोगों ने थाना लमगांव पहुंचकर थाना अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत को अल्टीमेटम दिया । जिसमें कहा गया है कि 26 अक्टूबर तक यदि गिरफ्तारी नहीं हुई तो 27 अक्टूबर को मायके पक्ष के लोग लमगांव बाजार में करेंगे धरना प्रदर्शन जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
इस पर थाना अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने मायके पक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि नियमानुसार कार्यवाही गतिमान है जल्द ही गिरफ्तारी होगी आप लोग कानून पर भरोसा रखें।

संवाद365,डेस्क

 

67841

You may also like