सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

October 14, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी/दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शक्ति की उपासना का यह पर्व, हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए  सभी से कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर त्योहार मनाने की अपील भी की है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-दहेज हत्या : 26 अक्टूबर तक गिरफ्तारी न हुई तो 27 अक्टूबर को लमगांव बाजार में करेंगे धरना प्रर्दशन

67844

You may also like