पिथौरागढ़ के दुर्योधन सिंह नेगी इस्तानबुल बाॅस्फोरस अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए तुर्की रवाना

March 13, 2021 | samvaad365

जनपद पिथौरागढ़ के अन्र्तराष्ट्रीय मुक्केबाज दुर्योधन सिंह नेगी इस्तानबुल(तुर्की) में दिनांक 15 से 21 मार्च, 2021 तक आयोजित होने वाली एलिट मैन एण्ड वूमन इस्तानबुल बाॅस्फोरस अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु 69 किग्रा0 भारवर्ग में भारतीय टीम में शामिल होकर इस्तानबुल(तुर्की) को रवाना हो चुके हैं.

इससे पहले दुर्योधन सिंह नेगी द्वारा दिनाॅंक 22 फरवरी 27 फरवरी, 2019 तक ब्ींीइंत(ईरान) में आयोजित डंातंद ब्नच अन्तर्राष्ट्रीय बाॅक्ंिसग प्रतियोगिता(एलिट पुरूष वर्ग) में रजत पदक जीता। दुर्योधन सिंह नेगी ने दिनाॅंक 20 से 24 मई, 2019 गोहाटी आसाम में आयोजित द्वितीय इण्डिया ओपन अन्र्तराष्ट्रीय बाॅक्ंिसग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। नेगी दिनांक 03 जून, 2019 से 11 जून, 2019 तक कोरिया में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर चुके हैं। दिनांक 07 से 21 सितम्बर, 2019 तक रसिया में होने वाले वल्र्ड बाॅक्ंिसग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग कर चुके हैं।
दुर्योधन सिंह नेगी वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं। सुबेदार दिलीप पौरी(अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज) नेगी के बेसिक प्रशिक्षक हैं। दुर्योधन सिंह नेगी जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के रहने वाले हैं।
उक्त उपलब्धि पर जनपद के खेल प्रेमियों तथा खिलाड़ियों ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

(संवाद 365/मनोज चंद)

यह भी पढ़ें- कोटद्वार: चिल्ड्रन्स पार्क की हालत खस्ताहाल, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

59235

You may also like