पिथौरागढ़: टकाना में विकास विभाग में कार्यरत लेखाकार महेश पंत के आवास में बैठकी होली आयोजन

March 13, 2021 | samvaad365

पिथौरागढ़ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकी होली का आयोजन अब शुरु हो गया. टकाना में विकास विभाग में कार्यरत लेखाकार महेश पंत के आवास में बैठकी होली में होली के कलाकारों द्वारा विभिन्न रागों में होली का गायन किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अशोक पंत द्वारा राग पीलू में जय राधाकृष्ण हरे, सुरेश कर्नाटक द्वारा राग काफी में ऐसी करत बरजोरी, प्रमोद जोशी द्वारा राग काफी में लाऊं कहाँ से चंद्र खिलौना,श्रीकृष्ण अवस्थी द्वारा राग काफी में मन रंग दे करतार की प्रस्तुति दी.

इसके साथ ही वरिष्ठ शास्त्रीय संगीतज्ञ केदार भट्ट द्वारा विभिन्न रागों में होली के गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। तबले में भुवन पाण्डेय, की अहम भुमिका के साथ विभिन्न रागों में होली का गायन किया गया.

(संवाद 365/मनोज चंद)

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के दुर्योधन सिंह नेगी इस्तानबुल बाॅस्फोरस अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए तुर्की रवाना

59240

You may also like