मोथरोवाला दुधली में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने किया वृक्षारोपण, लोगो से की पर्यावरण बचाने की अपील

October 12, 2021 | samvaad365

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मोथरोवाला दुधली रोड में वन विभाग के सहयोग से स्थानीय लोगो के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए व्यापक वृक्षारोपण की ज़रूरत है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व स्थानीय जनता के साथ मिलकर अगले साल से हर ग्राम सभा में पीपल, बरगद और अन्य प्रजाति के वृक्ष लगाएंगे।

साथ ही वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने वृक्षरोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी जोर दिया। कहा कि मोथरोवाला में दो साल पहले वृक्षारोपण किया गया था आज वहाँ हरा भरा जंगल बन गया है। आज पीपल व बरगद व इसकी प्रजातियाँ के वृक्ष लगाने की ज़्यादा आवश्यकता है। ये वृक्ष कार्बन को बड़ी मात्रा में सोख सकतें हैं। इसे देखते हुए ही हमने पीपल, बरगद, गूलर और इसकी प्रजातियों के रोपण का अभियान चलाया हुआ है। इस मौके पर देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खेम सिंह पाल, क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कला यात्रा के उद्घाटन में पहुंचे सीएम धामी, स्नेहिल स्मारिका का किया विमोचन

 

67756

You may also like