Ghee Sankranti 2023 Images: आज मनाया जा रहा है उत्तराखंड का लोकपर्व घी संक्रांति, जानिए इसका महत्व

August 17, 2023 | samvaad365

आज 17 अगस्त गुरुवार को घी संक्रांति मनाई जा रही है। घी संक्रांति यानि सिंह संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। जब सूर्य देव अपनी प्रिय राशि सिंह में प्रवेश करते हैं तब सिंह संक्रांति  पर्व मनाया जाता है। उत्तराखंड में इस संक्रांति को घी संक्रांति या ओल्गी संक्रांति  के नाम से भी जाना जाता है। ये संक्रांति मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा के साथ-साथ श्रीहरि विष्णु और भगवान नरसिंह की उपासना भी की जाती है। घी संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य के कार्य करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।  साथ ही सूर्य कृपा से रूठी ​किस्मत भी चमक जाती है। घी संक्रांति पर लोग एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश के राम झूला पुल पर खतरा, लैंडस्लाइड से पुश्ता बहा

क्या है घी संक्रांति का महत्व?
घी संक्रांति के दिन घी का सेवन करना शुभ फलदायी होता है। इससे बुद्धि तेज होती है और सेहत भी अच्छी होती है। इस दिन घी के उपयोग के कारण ही इसे घी संक्रांति के नाम से जानते हैं। कहा जाता है कि जो लोग घी संक्रांति पर घी नहीं खाते हैं तो उनका अगला जन्म घोंघे का होता है।

यह भी पढ़ें- MANIPUR VIOLENCE: मणिपुर हिंसा मामले में CBI की जांच तेज, 29 महिला सहित 53 अधिकारी तैनात

घी संक्रांति 2023 का शुभ मुहूर्त क्या है?
आज दोपहर सूर्य देव 01:44 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, वह क्षण घी संक्रांति का होगा। लेकिन आज सुबह 06 बजकर 44 मिनट से स्नान, दान और पूजा पाठ प्रारंभ हो गया है। घी संक्रांति का पुण्यकाल सुबह 06:44 बजे से दोपहर 01:44 बजे तक और महापुण्य काल सुबह 11:33 बजे से दोपहर 01:44 बजे तक है।

यह भी पढ़ें- गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस में मचाया ‘गदर’, 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

मघा नक्षत्र और परिघ योग में घी संक्रांति
घी संक्रांति के दिन मघा नक्षत्र और परिघ योग है। मघा नक्षत्र सुबह से शाम 07:58 बजे तक है, वहीं परिघ योग प्रात:काल से लेकर शाम 07:30 पी एम तक रहेगा। आज सावन का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हुआ है और आज प्रतिपदा ति​थि है. आज का सूर्योदय सुबह 05:51 बजे हुआ है।

यह भी पढ़ें- BAGESHWAR BY-ELECTION: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने किया नामांकन, समर्थन में सीएम धामी करेंगे जनसभा

 

 

 

90984

You may also like