देवप्रयाग में गुलदार की दहशत, मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को बनाया शिकार

August 31, 2020 | samvaad365

देवप्रयाग: जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के देवप्रयाग में गुलदार ने 30 वर्षीय व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। मानसिक रूप से विक्षिप्त बताये जा रहे मृतक को तुंगीगांव के निकट डाकबंगला रोड से सटे जंगल में देर रात किसी वक्त गुलदार ने अपना शिकार बनाया। शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है जबकि प्रशासन के आदेश पर वनविभाग ने घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया है। लगातार क्षेत्र में पशुओं के शिकार के बाद अब इंसानी शिकार करने से लोगों में जहां दहशत है वहीं स्थानीय निवासियों ने जल्द गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने की मांग की है और ऐसा जल्द नहीं होने पर वनविभाग को आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: डीआरडीओ के चेयरमैन डॉक्टर सतीश रेड्डी ने की सीएम रावत से मुलाकात

संवाद365/भगवान रावत

53727

You may also like