हरिद्वार के ज्ञान गोदड़ी में मनाया गया गुरु हरगोविंद सिंह का 427वां प्रकाश पर्व

June 18, 2022 | samvaad365

सिख पंथ के छठवें गुरु हरगोविंद सिंह का 427वां प्रकाश पर्व हरिद्वार के गुरुद्वारों में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा में आयोजित धार्मिक अनष्ठान में सिख परिवार के लोगों ने भाग लिया। गुरु ग्रंथ साहब के पाठ में भाग लिया और तख्त के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा। बाद में आयोजित लंगर में लोगों ने प्रसाद पाया।

गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान जगजीत सिंह शास्त्री ने बताया कि गुरु अर्जुनदेव के पुत्र गुरु हरगोविंद साहिब की दल-भंजन योद्धा कहकर प्रशंसा की गई। आज सेना में भर्ती को लेकर देश मे बबाल मचा हुआ है सरकारी संम्पत्ति ट्रेनों को आग के हवाले किया जा रहा है जो कि सरकारी नही वो आम जनता की अपनी प्रोपर्टी है जिसका नुकसान वे स्वंय ही कर रहे है जुमे की नमाज़ के बाद पत्तरबाज़ों पर शास्त्री ने कहा कि सभी धर्मों का एक ही रास्ता है अमन चैन का लेकिन लोग भटक रहे है सभी को मिलकर इस देश को आगे बढ़ाने के कार्य करने होंगे.

संवाद 365, नरेश तोमर

यह भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री ने किया ‘‘द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा‘‘ पुस्तक का विमोचन

77298

You may also like