हल्द्वानी : कृषि कानूनों के वापस लिए जाने पर जश्न, आप कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ बांटी मिठाई

November 19, 2021 | samvaad365

केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन बिल वापस लिए जाने को लेकर हल्द्वानी मे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी गेट पर ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मनाते हुए इसे जनता की जीत बताई तो वही उन्होंने किसान आंदोलन के दरमियान प्रताड़ित किसानों और आंदोलन के दरमियान जान गंवाने वाले किसानों को उचित सम्मान देते हुए केंद्र सरकार से आर्थिक मुआवजा देने की भी मांग की है जहां आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर इसे आम जनता की जीत बताई है तो आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में 8 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर केंद्र सरकार का डर बताया है।

संवाद365,डेस्क

 

 

69202

You may also like