पिथौरागढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में दी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि

November 19, 2021 | samvaad365

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर का माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए एवं एक बैठक की जिसमे उनके विचारों एवं किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मयूख महर जी की उपस्थिति में हुई बैठक में बताया गया की इंदिरा जी देश की प्रथम और एक मात्र महिला प्रधानमंत्री है जिन्होंने निर्भीक और निडरता पूर्वक देश को विश्व के पटल में अलग तरीके से पेश किया, यह भी बताया गया की इंदिरा जी ने देश में अनेक विकास के कार्यों को अमलीजामा पहुंचाया जिससे सभी को फायदा पहुंचा साथ ही साथ इंदिरा जी हो वह महिला थी जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके विश्व में भारत की ताकत को दर्शाने का कार्य किया।

 

सभी वक्ताओं ने इंदिरा जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन करते हुए उनके विचारों पर चलने का प्रण लिया और उनके सपनों के भारत को बनाने की बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,भुवन पांडे,कमल सुंठा, नारायण कोहली,पवन मेहरा,मुकेश पंत,कपिल सौन,चंद्र शेखर मखोलिया,हीरा बिष्ट,रवींद्र बिष्ट,विक्रम लूंठी,केदार लूंठी,गिरीश भट,तिलक जोशी,सुभम बिष्ट,शिवम पंत,भुवन जोशी,राहुल खत्री,दिनेश बिष्ट,देवराज बेरी,भूपेश नगरकोटी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संवाद365,डेस्क

69205

You may also like