हल्द्वानी : डिप्रेशन ने ली जान, जवान ने खुद को गोली मारकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस कर रही जांच

December 11, 2021 | samvaad365

हल्द्वानी में सीआरपीएफ कैंप में रह रहे एक जवान ने भी यही किया। जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से उसके सहकर्मी स्तब्ध हैं। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि मूल रूप से नालापानी देहरादून सीआरपीएफ कैंप कार्यालय से संबद्ध कांस्टेबल श्रीकांत पांडे(47) गुरुवार को ड्यूटी में तैनात थे। इस दौरान उन्होंने कैंप में खुद को गोली मार ली। कैंप के अन्य जवान उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन श्रीकांत बच नहीं सके। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

श्रीकांत ने खुदकुशी क्यों की, ये तो पता नहीं चला है, लेकिन उनके साथियों ने बताया कि श्रीकांत कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। साथी उनसे परेशानी की वजह पूछते तो वो उनकी बात टाल दिया करते थे। कुछ तो ऐसा था जो श्रीकांत को बुरी तरह बेचैन किए हुए था। जब सहा नहीं गया तो उन्होंने खुदकुशी कर ली। बहरहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

संवाद365,डेस्क

 

70079

You may also like