हल्द्वानी- जिलाधिकारी और डीएफओ ने गोला नदी में संयुक्त रूप से किया तटबंध और चैनल का निरीक्षण

July 1, 2022 | samvaad365

गोला नदी के किनारे बसे लोगों को भू कटाव से बचाने के लिए वन विभाग और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। यहां जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल और डीएफओ तराई पूर्वी संदीप कुमार के संयुक्त नेतृत्व में नदी में तटबंध एवं चैनल का निरीक्षण किया.

इस दौरान जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मानसून सीजन से पहले ही सभी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए। उन्होंने कहा की आपदा जैसी समस्या से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं जहां 24 घंटे लोग मदद मांग सकते हैं साथ ही जिले में 43 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा 16 वायरलेस सिस्टम से कंट्रोल रूम को कनेक्ट किया गया है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की श्रीलंका टापू में रहने वाले लोगों के लिए राशन इत्यादि उपलब्ध करवाया गया है और भू कटाव से बचने के लिए जल्द से जल्द तटबंध बनाए जाएं इसके लिए कार्यदाई संस्था को भी कहा गया है। वही डीएफओ संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह घटाओ से लोगों को बचाया जा सके इस को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं इसके अलावा कार्य प्रगति पर है.

(संवाद 365, जफर अंसारी)

यह भी पढ़ें-   डीएम ने किया स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण, काम में ढिलाई बरतने पर जेई और कांट्रेक्टर पर कार्रवाई

77843

You may also like