हल्द्वानी: आप के सम्भावित प्रत्याशी ने जारी किया शपथ पत्र

July 8, 2021 | samvaad365

हल्द्वानी : आम आदमी पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। जिसके तहत पार्टी ने अंदरूनी रूप से सभी विधानसभाओं में संभावित प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है। वहीं कालाढूंगी विधानसभा से पार्टी के संभावित प्रत्याशी संतोष कबडवाल जनता के बीच जाकर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। जनता के बीच जाकर उन्होंने शपथ पत्र में एक करार किया है, जिसमें जनता से 12 सूत्री वादे किए हैं, उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो इन सभी वादों पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 21 सालों में दोनों सरकारों ने यहां कोई कार्य नहीं किया। केवल विकास के नाम पर राज्य को लूटने का काम किया है उनका कहना है कि वे अपने शपथ पत्र के माध्यम से जनता के बीच 12 सूत्री बिंदु को लेकर काम करेंगे और जनता को दोनों पार्टियों की कार्य प्रणाली से अवगत करायेंगे।

संवाद365,अंकित शाह

यह भी पढ़ें-प्रदेश के लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात,ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड के लोगो को मिलेगी मुफ्त बिजली

 

63550

You may also like