प्रदेश के लोगों को मिलेगी बड़ी सौगात,ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड के लोगो को मिलेगी मुफ्त बिजली

July 8, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड का ऊर्जा निगम प्रदेश के लोगों को एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। हाल ही में ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत दिल्ली दौरे पर गए थे और दिल्ली से लौटने के साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता को एक राहत भरी खबर दी है। ऊर्जा मंत्री प्रदेश के तकरीबन 8 लाख परिवारों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। प्रदेश के 8 लाख लोगों को जल्द ही 100 यूनिट बिजली मुफ्त में मिल सकती है। दिल्ली की तर्ज पर ही उत्तराखंड में भी अब बिजली को मुक्त करने की तैयारी की जा रही है। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा है कि इसका प्रस्ताव अगली कैबिनेट में दिया जाएगा और फिर ही कुछ फैसला हो सकेगा।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-मुख्य सचिव ने ली विश्व बैंक पोषित उत्तराखण्ड विकेन्द्रीकृत विकास परियोजना की बैठक

 

63546

You may also like