हरिद्वार: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर वन विभाग के संविदाकर्मी

March 2, 2021 | samvaad365

राजाजी टाइगर रिजर्व व हरिद्वार वन प्रभाग के सभी संविदाकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पार्क में वेतन के लिए जिम्मेदार उज्ज्वल कम्पनी की मनमानी के विरोध में ये कर्मी हड़ताल पर गए हैं। पूर्व में इनकी इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता हुई थी, मगर अब तक कोई सुनवाई न होने से ये हड़ताल पर गए हैं। इनके हड़ताल पर चले जाने से फायर सीजन को लेकर एक नया संकट पार्क महकमे के सामने आ गया है।

(संवाद 365/नरेश तोमर )

यह भी पढ़ें-पौड़ी के सतपुली के मलेठी में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम का माताश्री मंगला ने किया लोकार्पण

 

58934

You may also like