हिमाचल प्रदेश- सिरमौर से पहाड़ दरकने का दिल दहला देने वाला वीडियो हो रहा वायरल, देख सहम जाएंगे

July 30, 2021 | samvaad365

हिमाचल प्रदेश में  कुदरत अपना रौद्र रूप दिखा रही है। पिछले कुछ दिनों से कई ऐसे वीडियो सामने आए है, जिनके देख लोगों को डर लगने लगा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और रोंगटे खड़े कर देना वाला वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो इतना खतरनाक है कि इसे देख कई लोग सहम गए। दरअसल पांवटा साहिब-शिलाई-हाटकोटी नेशनल हाइवे का एक डेढ़ सौ मीटर का हिस्सा भूस्खलन से ढह गया है। नीचे लिंक पर आप देख सकते हैं किस प्रकार ये पहाड़ दरका ।

अब दिल दहला देना वाला यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बारिश के बाद भूस्खलन की वजह से पहाड़ में दरार पड़ गई और पूरा पहाड़ ही टूटकर गिरने लगा। ये पूरा नजारा किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है। जिसके बाद से ही ये वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –कोविड-19 में दून विश्वविद्यालय में प्रत्येक पाठ्यक्रम में एक सीट अनाथ बच्चों के लिए इस सत्र में होगी आरक्षित

64351

You may also like