जोशीमठ भू-धंसाव पर धामी कैबिनेट के एहम फैसले, 5 जगहों को पुनर्वास के लिए किया चिन्हित

January 13, 2023 | samvaad365

जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के लिए सीएम धामी के द्वारा एक कैबिनेट बैठक बुलाई गयी। इस बैठक में जोशीमठ में आयी आपदा से पहुंची क्षति और आपदा पीड़ित प्रभावितों को राहत पैकेज देने का निर्णय लिया गया।

पढ़ें धामी कैबिनेट के एहम फैसले :

*45 करोड़ की आर्थिक सहायता को कैबिनेट ने जारी करने की दी मंजूरी
*05 जगहों को पुनर्वास के लिए किया कैबिनेट ने चिन्हित
*चार हजार की जगह 5 हजार किया गया प्रभावित परिवारों के लिए किराया की दर
एक हजार की किराए राशि कैबिनेट ने बढ़ाई .

*कैबिनेट में मौजूद मंत्रियो ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का लिया फैसला।
*जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे मंत्री एक माह का वेतन।
*राहत शिवीरी में रह रहे लोगों को 450 रुपये खाने के एक दिन के लिए दिए जाएंगे।
*यदि कोई राहत शिविर के बजाय खुद से खाना बनाता है तो उसे भी एक दिन के एक व्यक्ति के 450 रुपये खाने का दिया जाएगा।
*विस्थापन के लिए 15 हजार रुपये प्रति पशु दिए जाएंगे
*बड़े पशुओ के लिए चार 80 रुपये और छोटे पशुओं के लिए 40 रुपये दिए जाएंगे
*नवंबर महीने से 6 महीने के लिए बिजली और पानी के बिल माफ किये गए
*साल तक सहकारी बैंक से लिए गए लोन को अगले  एक साल तक न भरने की छूट
*वाणिज्यक व सरकारी बैंक की किस्त पर एक साल तक रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : सीएम धामी ने प्रदेश वासियों को दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं

 

 

 

 

 

 

 

 

84813

You may also like