सीएम धामी ने प्रदेश वासियों को दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं

January 13, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्व एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए। बता दें की लोहड़ी पर्व सिख समुदाय के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। ढोल नगाड़ों के साथ मूंगफली और मौज मस्ती के साथ लोहरी का ये पर्व मनाया जाता है और ये पर्व हर साल आता है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Weather : चोटियों पर हिमपात का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

84810

You may also like