डॉग लवर्स के लिए जरूरी खबर, जाने नए नियम के तहत घर में कितने कुत्ते पाल सकत हैं आप

October 2, 2021 | samvaad365

अगर आप कुत्ता पालने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए हैं । क्योकि अब कुत्ता पालने के लिए आपको नियम मानना जरूरी होगा । नियम के तहत किसी को अधिकतम दो या तीन कुत्ते पालने की ही परमिशन मिलेगी। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। निगम बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही नियम लागू हो जाएगा। शहर में पालतू कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए नगर निगम नया नियम लागू करने की तैयारी कर रहा है। एक सर्वे के अनुसार शहर में इस वक्त करीब 35 हजार पालतू कुत्ते हैं। जबकि लाइसेंस सिर्फ 980 कुत्तों के लिए जारी हुए हैं। सैर पर जाते वक्त कुत्ते जगह-जगह गंदगी करते हैं। दूसरे लोगों पर गुर्राते भी हैं। पड़ोसियों के यहां मेहमान आते हैं तो कुत्तों की वजह से असहजता होती है। पिछले दिनों निगम की टीम को सर्वे के दौरान पता चला कि कई घरों में 2-3 नहीं बल्कि 8 से दस कुत्ते पाले गए हैं।इससे आस-पास के लोग परेशान होते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए घरों में पालतू कुत्तों की संख्या निर्धारित करने के लिए प्रस्ताव लाया गया। कार्यकारिणी ने प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। इसके अलावा पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन कराना भी अनिवार्य है। अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है तो पांच सौ रुपये से लेकर 5 हजार तक का चालान कटेगा।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-क्यारकुली गांव की कौशल्या देवी और उनके समूह के साथ पीएम मोदी ने की बातचीत

 

67198

You may also like