क्यारकुली गांव की कौशल्या देवी और उनके समूह के साथ पीएम मोदी ने की बातचीत

October 2, 2021 | samvaad365

2 अक्टूबर को पानी समितियों से संवाद के दौरान पीएम मोदी ने क्यारकुली गांव की कौशल्या देवी और उनके समूह के साथ बातचीत की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पहाड़ की महिलाओं से जल संरक्षण और वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति के बारे में जाना। महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इसके लिए गांव में 10 कैंप लगाए गए थे।

प्रधानमंत्री ने अभियान की सफलता को सराहा। साथ ही कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सभी योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि योजनाएं तभी सफल होती हैं, जब जन भागीदारी होती है। चाहे कोरोना टीकाकरण हो या फिर जल जीवन मिशन । उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने पानी की ताकत को समझा है। पेड़ भी लगाए। पानी के जरिए गांव में क्रांति ले आए। इसके लिए आपको बधाई देता हूं।

संवाद365,डेस्क

 

67193

You may also like