देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने किया गांधी पार्क से रैली निकाल कर सचिवालय कूच

November 27, 2021 | samvaad365

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में शनिवार को चारधाम तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारी महापंचायत ने आक्रोश रैली निकाली। गांधी पार्क से रैली निकाल कर सचिवालय कूच किया गया। रैली के दौरान पुलिस ने सुभाष रोड स्थित बैरिकेडिंग पर तीर्थपुरोहितों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा भी रैली को समर्थन देने के लिए पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर राज्य सरकार दो दिन में निर्णय ले लेगी।

संवाद365,डेस्क

 

69511

You may also like