त्योहारों के सीजन के मद्देनजर उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने चलाया चेंकिंग अभियान

October 12, 2022 | samvaad365

जनपद पौड़ी में उप जिलाधिकारी सदर आकाश जोशी के नेतृत्व में आज पौड़ी शहर में त्योहारों के सीजन को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया.

चेकिंग अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य पूर्ति, नगर पालिका, माप तोल विभाग तथा तहसील प्रशासन शामिल रहे। शहर में सभी दुकानों की चेकिंग के दौरान दो दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तथा अतिक्रमण पर एक दुकान का चालान किया गया.

वहीं 10 घरेलू सिलेंडर व नान वोवन थैलों का उपयोग करने पर उन्हें जप्त किया गया। इसके साथ ही 6 दुकानों का फूड सेफ्टी लाइसेंस हुआ रजिस्ट्रेशन ना होने पर संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई। जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि सभी व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक non-woven थैले और घरेलू सिलेंडरों का उपयोग ना करने की चेतावनी भी दी गई है .कहा कि चेतावनी के बावजूद भी किसी दुकान में इस तरह की सामग्री का उपयोग करते हुए कोई व्यापारी पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने इस दौरान सभी व्यापारियों को दुकानों के बाहर सामग्रियों की रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए.

(संवाद 365, भगवान सिंह)

ये भी पढ़ें :  नंबर प्लेट से छेड़छाड़ को लेकर पुलिस सख्त, देखें बुलेट और पल्सर को पकड़कर क्या बोली पुलिस

82018

You may also like