देहरादून में वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन

December 7, 2019 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड देहरादून में वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से हस्तशिल्प का उद्घाटन पूर्व उपनिदेशक हस्तशिल्प अमरदेव डोभाल द्वारा किया गया। हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प के प्रदर्शनी सह विक्रय परेड ग्राउंड देहरादून में 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक लगाई गई है। जिसमें विभिन्न प्रदेशों से आये शिल्पियों द्वारा हाथ से बने सामान सौल, पंजादरी, इमिटेशन ज्वैलरी, वूलन क्राफ्ट, हैंड एंब्रॉयडरी एवं क्रोसेट जरी व जरी का सामान टेक्सटाइल ब्लॉक प्रिंटिंग काष्ठ कलर लेदर कैन एवं बेंबू से बना सामान तथा और बहुत कुछ बिक्री के लिए उपलब्ध है।

यह प्रदर्शनी 11 दिसंबर तक चलेगी आपसे अनुरोध है कि प्रदर्शनी में आकर शिल्पियों द्वारा बना सामान खरीद कर शिल्पियों का हौसला बढ़ाएं व भारतीय संस्कृति को बचाने में सहयोग करें। इसका उद्घाटन शुक्रवार शाम 5:00 बजे हुआ। इस हस्तशिल्प प्रदर्शनी की जानकारी वरिष्ठ सहायक निदेशक हस्तशिल्प देहरादून बालेश्वर मिलि द्वारा दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें-इंडिया सस्टेनेबल डायलॉग 4.0 में आरुषि निशंक ने रखे अपने विचार

यह खबर भी पढ़ें-हैदराबाद एनकाउंटर पर सीएम रावत का बयान…

संवाद365/किशोर रावत

44211

You may also like