दिल्ली में होगा उत्तराखंड लोकपर्व 2019 का आगाज

October 17, 2019 | samvaad365

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में उत्तराखंड लोकमंच की 25 वीं वर्षगाँठ पर इन्द्रा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र नई दिल्ली में 19 व 20 अक्टूबर, 2019 को उत्तराखंड लोकपर्व 2019 का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड लोकपर्व-2019 में उत्तराखंड की धर्म, लोकसंस्कृति, लोकसमाज व सभ्यता को ध्यान में रखते हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उत्तराखंड लोकपर्व-2019 कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोक वाद्ययंत्र ढोल दमौ का वादन, लोकगीत व लोकनृत्य की अनुपम छटा देखने को मिलती है। वहीं  8 साल से 14 साल के बच्चों के लिए “स्वर्ग से सुन्दर उत्तराखंड ” शीर्षक के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, गढ़वाली, कुमाऊनी व जौनसारी भाषा के संरक्षण व संवर्धन के लिए कवि सम्मेलन जिसमें कवियों द्वारा गीत व कविता पाठ, कमल व्यूह जैसे कार्यक्रमों को भी दिखाया जाता है।

साथ ही इस लोकपर्व में उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में उत्तराखंड की भाषाओं पर बने वृत्तचित्र/ फिल्मों का प्रदर्शन भी दोनों दिन किया जाता है। गढ़वाली, कुमाऊनी व जौनसारी लोक संगीत को उत्तराखंड के स्थापित गायकों द्वारा संगीतकार सुभाष पांडे के संगीत संयोजन में बेमिसाल प्रस्तुतियां साथ ही उत्तराखंड के लोकनृत्यों की की धूम भी दोनों ही दिन रहेगी। वहीं दो दिवसीय इस कार्यक्रम के आखिरी दिन पर कई हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। जिनका विभिन्न विधाओं में विशिष्ट योगदान रहा है। उत्तराखंड गौरव सम्मान से लोककलाओं, साहित्य, लोकसंगीत, रंगमंच, फिल्म, खेल व सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किये जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड लोकमंच की उपाध्यक्ष और प्रज्ञा आर्ट्स थियटर ग्रुप की सर्वेसर्वा लक्ष्मी रावत ने सोशिल मीडिया के जरिए संदेश प्रेषित करते हुए एनसीआर ही नहीं बल्कि भारत के कोने कोने में रह रहे उत्तराखंड वासियों को इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है। बहरहाल, उत्तराखंड ही नहीं बल्कि दिल्ली वासियों को भी इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है।

यह खबर भी पढ़ें-ट्रक-स्कूटी की टक्कर… स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

यह खबर भी पढ़ें-कांग्रेस ने फूंका खट्टर का पुतला… बीजेपी को बताया महिला विरोधी पार्टी

संवाद365/काजल

42592

You may also like