भारत दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीन डोज लगाने वाला देश बना,तेजी से हो रहा टीकाकरण

June 28, 2021 | samvaad365

भारत दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीन डोज लगाने वाला देश बन गया है। तेजी से टीकाकरण करने के मामले में भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में अब तक 32,36,63,297 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। इतनी अधिक मात्रा में वैक्सीन लगाने वाले देशों में भारत शीर्ष पर है। ग्लोबल वैक्सीनेशन ट्रैकर की इस लिस्ट में भारत के बाद अमेरिका का नंबर है, जहां 32.33 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई है।  आपको बता दें कि भारत की आबादी सवा सौ करोड़ है, जबकि अमेरिका की आबादी करीब 33 करोड़ है। अमेरिका के बाद ब्रिटेन का स्थाान है, जहां 7.67 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ेंउत्तराखंड हाईकोर्ट ने लगाई चारधाम यात्रा शुरू करने के निर्णय पर रोक

63158

You may also like