वन अनुसंधान शाखा की ओर से हल्द्वानी में भारत वाटिका तैयार ,देश के सभी प्रजातियों के पेड़ों का वाटिका में होगा दीदार

June 29, 2021 | samvaad365

वन अनुसंधान शाखा की ओर से हल्द्वानी में भारत वाटिका तैयार की गई है। भारत वाटिका में देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित राज्यों के राज्य वृक्षों के साथ ही अन्य 24 प्रजातियों के पेड़ों को संरक्षित किया गया है। भारत वाटिका में पीपल, सीता, अशोक, चिनार, चंदन, देवदार, रोडोर एंड रन, व्हाइट टीक समेत कई अन्य जातियों के भी वृक्ष हैं। इसके अलावा वन अनुसंधान शाखा के वैज्ञानिक तुलसी की 15 प्रजातियों के साथ पीपल, बरगद, आंवला, बेलपत्र, पाकड़ समेत कई प्रजातियों के संरक्षण को लेकर काम कर रहे हैं।जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकवादी घटना में शहीद हुए 40 जांबाज जवानों की याद में वन अनुसंधान शाखा की ओर से पुलवामा वाटिका तैयार की गई है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हल्द्वानी आते हैं।देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के राज्य वृक्षों का संरक्षण करने के साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जा सके। इसके लिए वन अनुसंधान शाखा की ओर से भारत वाटिका की स्थापना की गई है। उत्तराखंड देश का इकलौता राज्य है। जहां भारत वाटिका की परिकल्पना को साकार किया गया है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ेंरामनगर : भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर बैठक में आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर रोडमैप तय

63195

You may also like