जोशीमठ : स्थानीय प्रशासन व पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च, मतदान के प्रति किया जागरूक

January 17, 2022 | samvaad365

जोशीमठ में स्थानीय प्रशासन ने पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स आई टी वी पी के साथ मिलकर जोशीमठ मुख्य बाजार मे फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान प्रशासन ने आम जनता को कोविड-19 का पालन करने के प्रति जागरूक किया। सोमवार को स्थानीय प्रशासन ने 8 जनवरी को आचार संहिता लगने के बाद से स्थानीय प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसके तहत आम जनता निष्पक्ष और अपराधियों के भय से मुक्त होकर 14 फरवरी को मतदान वाले दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर आये। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने फ्लैग मार्च का आयोजन किया । फ्लैग मार्च जोशीमठ कोतवाली से नरसिंह मंदिर पेट्रोल पम्प से होते हुए जोशीमठ के सभी मुख्य मार्गों पर निकाला गया।

संवाद365,डेस्क

 

71569

You may also like